बालोद में फिर जली लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी, राजनांदगांव से घूमने आए थे युवक-युवती

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहा। हाल ही में अमलीडीह में मिली जली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई थी, एक बार फिर युवक की जली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना विकासखंड डौंडी के ग्राम पंचायत कोटागांव की है। आज महामाया माइंस जाने वाले मार्ग पर किल्लेवाली माता के पहाड़ी पर स्थित मंदिर के पीछे एक अज्ञात युवक की जली हुई लाश मिली है। घटना स्थल से एक साइकिल भी मिली है, जो मृतक युवक का बताया जा रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही।

महामाया थाना प्रभारी के अनुसार राजनांदगांव एक युवक और युवती किल्लेवाली मंदिर घूमने आए थे। पहाड़ी के ऊपर किल्लेवाली मंदिर के पीछे उक्त युवक बुरी तरह से जली अवस्था में पड़ा मिला है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की जली लाश को पहाड़ी से नीचे उतार कर लाए। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार नीचे लाने तक युवक की सांसे चल रही थी और 108 एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा कि घायल अवस्था में युवक से उसका नाम पता पूछे जाने पर आशा टाकीज राजहरा इतना ही बता पाया। घटना स्थल पर मिली एक पानी की बोतल से ज्वलनशील पदार्थ की बू आ रही थी और माचिस की तीली भी पड़ी हुई मिली है। घटना की सूचना महामाया पुलिस ने उच्च कार्यालय को दे दी है। पुलिस मर्ग कायम कर युवक की पतासाजी में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेवा संकल्प अभियान: 7 अक्टूबर को दुर्ग में निकलेगी...

दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को दुर्ग जिला मुख्यालय में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं ‘विकसित भारत का संकल्प’ कार्यक्रम का...

कामधेनु विश्वविद्यालय भर्ती विवाद में राजभवन का बड़ा हस्तक्षेप,...

दुर्ग। अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने बड़ा कदम उठाया...

गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की शिकायत पर बड़ा एक्शन, PWD...

रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन और राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर लोक निर्माण...

2 साल पुरानी हत्या का खुलासा, नाखूनों से मिले...

रायपुर। राजधानी रायपुर में करीब दो साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के...