भिलाई में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, बोरे में भरकर छुपा दी लाश… पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार; जानिए वजह

भिलाई। भिलाई में पति द्वारा पत्नी के हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकरी के अनुसार, सेक्टर-7 भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने और महाराणा प्रताप भवन के पास झोपड़ी में 36 वर्षीय संजय गौड़ द्वारा अपनी 32 वर्षीय पत्नी आरती गौड़ को 19-20 सितम्बर की दरमियानी रात गला दबा कर हत्या कर दी गई। मर्डर के बाद आरोपी पति ने मृतिका को घर के सामने बाड़ी में सफेद रंग के बोरी में भर कर बाथरूम के पीछे छुपाकर रख दिया। पुलिस ने मौके से शव को बरामद कर विधिवत शव पंचनामा कार्यवाही कर आरोपी संजय गौड को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ किया गया। जिमें उसने घरेलु विवाद पर शराब के नशे मे पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...