छत्तीसगढ़ का बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड केस की फाइल फिर से ओपन: अगली सुनवाई 25 फरवरी को… पूर्व CM सहित कई लोगों को जारी हुआ था समन

रायपुर। छत्तीसगढ़ का बहुचर्चित कथित सेक्स सीडी कांड की फाइल फिर खुल गई है। 7 साल बाद मामले में फिर से सुनवाई हुई। अब मामले की अगली सुनवाई 25 फरवरी को होगी। CBI द्वारा 2018 में चार्ज शीट पेश होने के बाद से सुनवाई नही हुई थी। 27 अक्टूबर 2017 को पूरा मामला सामने आया था। तत्कालीन मंत्री राजेश मूणत के चेहरे को अश्लील वीडियो में टेंपर कर जारी करने का आरोप लगा था।

कथित सेक्स सीडी कांड केस में कोर्ट ने मुख्य आरोपी कैलाश मुरारका, पूर्व CM के मीडिया सलाहाकार रहे विनोद वर्मा, भूपेश बघेल, विजय पांड्या, विजय भाटिया को समन जारी किया था। इस केस के एक आरोपी रिंकू खनूजा की मौत हो चुकी है।

मामले में CBI ने 2018 में चार्जशीट पेश की थी, लेकिन इस पर आगे कोई सुनवाई नहीं हुई थी। अब रायपुर कोर्ट में CBI की चार्जशीट पर बहस होगी। इसके पहले पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा था कि मेरा न्याय जनता कर चुकी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...