CG
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलओं को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की दोनों महिलाएं लड़की से जिस्मफरोशी कराया करती थी। इतना ही नहीं लड़की को महिलाएं खुद ही ग्राहकों के पास ले जाया करती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, जिस लड़की के जरिये सेक्स रैकेट का संचालन ये महिलाएं कर रही थी, वो मानसिक रुप से कमजोर बतायी जा रही है। पुलिस दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को इस मामले में अन्य जानकारी भी मिल सकती है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि महिलाएं नाबालिग को अलग-अलग जगह ले जाकर देह व्यापार कराती थी।
आरोपियों के खिलाफ अपरहण, नाबालिग को देह व्यापार के लिए सप्लाई करने समेत पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी महिलाओं से पूछताछ कर रही है। पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।