छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: एक घर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा… पुलिस ने मारी रेड, 1 महिला समेत 5 गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। यहां एक घर में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। पुलिस ने एक महिला और 4 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। दरहसल रायपुर से सटे मुजगहन में सेक्स रैकेट का अनैतिक कार्य का संचालन हो रहा था। SSP संतोष सिंह और ग्रामीण ASP कीर्तन राठौर के निर्देश पर मुजगहन थाना क्षेत्र में चल रहे अनैतिक देह व्यापार पर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने रेड की कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट की संचालिका एक महिला और अन्य 4 आरोपी महेश व्यास उम्र 27 साल, तेजेन्दर सिंह उम्र 21 साल, शिवेन्द्र निषाद उम्र 21 साल और डीसी कुमार देवदास उम्र 24 साल को अरेस्ट किया गया। पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ मुजगहन थाना में धारा 3,4,5,7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत कार्रवाई कर रिमांड हेतु न्यायालय रवाना किया गया है।

यह कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर नवा रायपुर, डी.एस.पी. आई.यू.सी.ए. डब्ल्यू. ललिता मेहर, निरी. अजीत सिंह थाना राखी, उनि शशि पैकरा थाना टिकरापारा, उनि हरिप्रसाद देवता, आरक्षक सूर्यप्रताप राजपूत, नंदलाल अग्रहरि, धनेन्द्र जोशी और महिला रक्षा टीम से प्रधान स्वलेहा शेख, के, पद्मा, म.आर पुष्पा एक्का, 2366 हेमलता वर्मा, म.आर 2292 कामिनी तिग्गा द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

Exit mobile version