CG में Sex Racket का भंड़ाफोड़ : घर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में मिली 6 महिलाएं और एक पुरुष

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक घर में रेड मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस रेड में पुलिस ने 6 महिला और 1 पुरुष को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, जानकी नगर के गोकुल विहार स्थित एक घर में देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। पुलिस को लंबे समय से इसकी सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मकान में दबिश दी और जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया।

पुलिस ने छापेमारी में घर के अंदर से 6 महिलाओं और 1 पुरुष को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। बता दें कि हाल ही में पुलिस ने तेलीबांधा स्थित एक होटल में छापामार कार्रवाई कर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था, जिसमें 11 युवतियों और 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया था।

Exit mobile version