सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: जाली मार्कशीट बनाने वाला चला रहा था सेक्स रैकेट, पिता-पुत्र की लड़ाई में हुआ दो गैरकानूनी गिरोहों का पर्दाफाश, पढ़िए पूरा खुलासा

लखनऊ। फर्जी मार्कशीट व सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का सरगना मनीष प्रताप सिंह उर्फ मांगे राम सेक्स रैकेट भी चलाता था। इसका खुलासा पुलिस ने किया। पुलिस ने दो दिन पहले मांगे राम के जालसाज गिरोह का खुलासा किया था। इसी गिरोह की महिला सदस्य सेक्स रैकेट संचालित करती थी।

पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह दूसरे जिलों से किशोरियों व युवतियों को बहलाफुसलाकर लाते थे। उनको घर में बंधक बनाकर रखते थे। फिर उनसे अनैतिक कार्य करवाते थे। पुलिस ने इन दोनों गिरोह का खुलासा करने में सफल रही है। इसके पीछे पिता-पुत्र के बीच का विवाद बड़ा कारण रहा है।

डीसीपी पश्चिम सोमेन बर्मा के मुताबिक फर्जी मार्कशीट और सर्टिफि केट बनाने का काम करने वाला मनीष सिंह सेक्स रैकेट भी चलाता था। अमीनाबाद पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए मनीष की सहायक व सेक्स रैकेट की सरगना श्यामा दासी उर्फ संध्या को गिरफ्तार कर लिया। यह अपने तीन साथियों के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की लड़कियों को बहला फुसालकर अनैतिक काम कराती थी। मनीष के खिलाफ एक मध्यप्रदेश की किशोरी ने बंधक बनाकर 6 साल तक रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। उसी की पड़ताल में पुलिस को इस सेक्स रैकेट की जानकारी हुई।

आधा दर्जन लड़कियों को बनाया शिकार
डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा के मुताबिक मनीष प्रताप सिंह उर्फ मांगेराम को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। इसेक बाद पुलिस ने उसकी कुंडली खंगालनी शुरू की। तो कई चौकाने वाले खुलासे हुए। उसका एक सेक्स रैकेट से भी संबंध सामने आया। जिसको लेकर अमीनाबाद प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार द्विवेदी की टीम ने सेक्स रैकेट की संचालिक मध्य प्रदेश दमोह जगथर निवासी श्यामा दासी को गिरफ्तार किया। छानबीन में सामने आया है कि यह अलग अलग जिलों से आधा दर्जन से ज्यादा लड़कियों को लखनऊ लाकर गलत काम करवा रही थी।

अच्छा काम व शिक्षा दिलाने के नाम पर फंसाते
पुलिस के मुताबिक मनीष सिंह ही सेक्स रैकेट गिरोह का संचालक है। वह गरीब घरों की लड़कियों को पढ़ाने और अच्छा काम दिलाने का लालच देकर शहर लाता था। उसके बाद दासी व उसकी तीन साथियों की मदद से अनैतिक कार्य कराता था। इस दौरान पीड़िता पुलिस के पास न पहुंच जाएं इसके लिए उन पर कड़ी निगरानी रखता था। उसके खिलाफ 13 फरवरी को एक किशोरी ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसको मनीष छह साल पहले मध्यप्रदेश से पढ़ाने के नाम पर लाया था और उसका बंधक बनाकर शोषण कर रहा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हैवानियत की सारी हदें पार: पड़ोसी युवती से जबरन...

संपत्ति के लिए हैवानियत की सारी हदें पार क्राइम डेस्क। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर...

बस्तर लोकसभा चुनाव के बीच जवान शहीद: एरिया डोमिनेशन...

बीजापुर। बस्तर में चल रहे चुनाव के दौरान यूजीबीएल फटने से जवान घायल हो गया था। इलाज के दौरान शहीद हो गए। उनका इलाज...

चुनाव से पहले कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या:...

चुनाव से पहले कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या डेस्क। हुबली के बीवीबी कॉलेज में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या पर राजनीति जारी है।...

CG – मां और दो बच्चों की मिली लाश:...

मां और दो बच्चों की मिली लाश कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दिल दहलाने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने...

ट्रेंडिंग