भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के बालोद जिला अध्यक्ष बने अकबर तिगाला

बालोद। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी डॉ.सलीम राज की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा शकील अहमद ने बालोद ज़िला अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष मोहम्मद अकबर तिगाला को बनाया है। उनकी इस नियुक्ति पर भाजपा संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेताओं व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Exit mobile version