शकुंतला ग्रुप आफ स्कूल भिलाई ने सेलिब्रेट इंटरनेशनल विमेंस डे: सभी महिला टीचर्स को बैच लगाकर और चॉक्लेट देकर किया वेलकम… वहीं जेंट्स टीचर्स ने दिया जोरदार डांस परफॉरमेंस; डायरेक्टर संजय ओझा ने कहा…

भिलाई। शकुंतला विद्यालय भिलाई में गुरुवार को इंटरनेशनल विमेंस डे सेलिब्रेट किया गया। शकुंतला ग्रुप आफ स्कूल के सभी शिक्षकों को बैच लगाकर, चॉकलेट से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि संजय ओझा ने अन्य अतिथि- सदस्यों के साथ माता सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को गति प्रदान की। पधारे अतिथियों का स्वागत संगीत शिक्षिका आरती जयकुमार ने स्वागत गीत से किया , तो वहीं जेंट्स टीचर ने जोरदार स्वागत नृत्य की प्रस्तुति से।नारी वंदन हर पल सृजन की ऊर्जा को दर्शता PPT के साथ शिक्षक एस संजीव कुमार ने शानदार स्पीच दी । उत्सव में रंग भरने हेतु विंगवाइज सभी स्कूलों के टीचर से गेम करवाया गया और विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। कुछ शिक्षको ने नारी सशक्तिकरण विषय पर भावपूर्ण लघु नाटिका प्रस्तुत की।

शारदा विद्यालय की शिक्षिका यासमीन ने नारी के बढ़ते कदम निखरते दायित्व पर कविता वाचन किया। कार्यक्रम की पूर्णता पर स्कूल डायरेक्टर ने उपस्थित महिला शिक्षकों को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा आज हमारे देश में नारी अपनी कुशलता व सूझबूझ के साथ हर क्षेत्र में अपनी सुनहरी छवि बनाई है, अपनी लगनशीलता से धरती से आकाश तक ,समुद्र से चांद तक अपने ज्ञान कदमों से नाप रही है । जीवन के दायित्व में खरी उतरती नारी हमारे समाज में गौरव की पात्र है। सुरुचि भोजन के साथ यह कार्यक्रम पूर्ण हुआ। मंच संचालन जिशान बेग और आभार प्रदर्शन की भूमिका में सुनील कुमार ने निभाया।

इस अव्सर पर शकुंतला विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार, मेंनेजर ममता ओझा (शारदा विद्यालय रिसाली सेकटर‌), प्राचार्य आरती मेहरा (शकुंतला विद्यालय क्रमांक – 2), सुतापा सरकार, व्ही दुबे, अभय दुबे, उपप्राचार्य जी रजना कुमार, अनिता नायर, प्रधानपाठिका पुष्पा सिह, सुनीता सक्सेना, अनामिका राय, सीनियर मिस्ट्रेस बलजीत कौर, रेंजिनि एम.आर. एक्टिविटी इंचार्ज पूजा बब्बर, प्रभारी राजेश वर्मा, रिंकु कुरेशिया, सुभास पासवान, वनिता ओझा, प्रतीक ओझा एवम समस्त शालाओ के शिक्षक- शिक्षिका उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, 4 दिन भारी बारिश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश...

पुलिस कस्टडी में मौत मामला : सुप्रीम कोर्ट ने...

बिलासपुर। बिलासपुर में श्रवण सूर्यवंशी की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने मामले...

राज्य कर्मचारी संघ दुर्ग की नई जिला कार्यकारिणी घोषित,...

दुर्ग: राज्य कर्मचारी संघ जिला दुर्ग इकाई की नई जिला एवं विकासखंड कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में संघ...

5 दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भिलाई-दुर्ग में...

भिलाई-दुर्ग: बैंकों में सप्ताह में 5 दिन काम (5 Days Banking) की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स...