CG में शिक्षक की शर्मनाक करतूत: 10 सालो तक नाबालिग छात्रा के साथ करता रहा ये गंदा काम, आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां एक शिक्षक नाबालिग छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और 10 साल तक उससे दुष्कर्म करता रहा। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, मामला रघुनाथनगर थाना अंतर्गत का है। एक शिक्षक ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झासा देकर पिछले 10 सालो से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। मामले की पीड़िता ने थाने में शिकायत की है कि मुक्त शिक्षण में उसे 10 वर्षों तक प्रेम जाल में फंसा कर रखा था और अब शादी नहीं करना चाहता है। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत रघुनाथ नगर थाने में की। जिस पर पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए 376 (2)ग और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। वहीं आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में चोको पाई के एक बैच की बिक्री...

दुर्ग। बच्चों के बीच लोकप्रिय चॉकलेटेड बिस्किट चोको पाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दुर्ग जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग ने...

कलयुगी बेटे ने की माता-पिता की हत्या, शवों को...

सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही...

जन्मदिन से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़...

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गली में भरे बारिश के पानी में बच्चों के...

सोलर प्लांट में काम बंद कराने की धमकी, पिस्टल...

दुर्ग। रायपुर के ग्राम गुढ़ीयारी स्थित सोलर प्लांट निर्माण स्थल पर काम बंद कराने की धमकी देकर पिस्टल से फायरिंग करने वाले आरोपी को...