CBSE 10th Result: शारदा विद्यालय रिसाली का शत-प्रतिशत रहा परिणाम, रूनल चंद्राकर बनीं स्कूल टॉपर

भिलाई (रिसाली) | केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CBSE), नई दिल्ली द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। रिसाली स्थित शारदा विद्यालय ने शैक्षणिक उत्कृष्टता की अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए इस वर्ष शत-प्रतिशत (100%) परीक्षा परिणाम दिया है। विद्यालय की “कम व्यय, सर्वोत्तम शिक्षा” की नीति पर पालकों ने एक बार फिर गहरा विश्वास जताया है।

बेटियों ने लहराया परचम, रूनल को मिला पहला स्थान

इस वर्ष की परीक्षा में विद्यालय के कुल 131 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। शाला की टॉपर्स सूची इस प्रकार है:

  • प्रथम स्थान: रूनल चंद्राकर (96.6%)
  • द्वितीय स्थान: लक्ष्मी पात्रो (96%)
  • तृतीय स्थान: रितिका चंद्राकर (95%)
  • चतुर्थ स्थान: नेत्रा हुई (94.6%)
  • पांचवां स्थान: आरना अग्रवाल (93.6%)

इनके अलावा साफिया (93%), अनामिका साहू (91.8%), किरण साहू (90.4%), इश्निका भोई (90.2%) और योगिता मंडावी (90.2%) ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विषयवार प्रदर्शन: सामाजिक विज्ञान में मिला ‘परफेक्ट 100’

विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न विषयों में असाधारण अंक प्राप्त किए हैं। विशेष रूप से सामाजिक विज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए हैं। अन्य विषयों के उच्चतम अंक इस प्रकार रहे:

  • गणित एवं मार्केटिंग: 99 अंक
  • ए.आई (AI): 98 अंक
  • अंग्रेजी एवं आई.टी.: 97 अंक
  • विज्ञान: 96 अंक
  • हिन्दी: 95 अंक

मैनेजमेंट और शिक्षकों ने दी बधाई

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने प्राचार्य और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई दी। उन्होंने अभिभावकों की सराहना करते हुए बच्चों को उच्च शिक्षा में निरंतर सहयोग देने की अपील की।

चेयरमैन स्कूल मैनेजिंग कमेटी विपिन ओझा, मैनेजर ममता ओझा, प्राचार्य रूद्रकांत झा सहित हेड मिस्ट्रेस पुष्पा सिंह और वरिष्ठ शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सामूहिक रूप से शिक्षकों ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत और स्कूल के शैक्षणिक माहौल को दिया है।

Exit mobile version