भिलाई के रूंगटा R-1 कैंपस में शार्क टैंक जैसा आयोजन… वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे चीफ गेस्ट, योर स्टोरी की फाउंडर एंड CEO श्रद्धा शर्मा विशेष तौर पर रहेंगी उपस्थित

भिलाई। आंत्रप्रेन्योर्स का सबसे पंसदीदा शो शॉर्क टैंक इंडिया में जिस तरह स्टार्टअप आइडिया पेश किए जाते हैं। आइडिया को परखकर इनवेस्टर्स कुछ एक्विटी के बदल स्टार्टअप को फंड जारी करते हैं, ठीक वैसा ही माहौल भिलाई में बनने जा रहा है। भारत सरकार के स्टार्टअप इंडिया के साथ स्टार्टअप छत्तीसगढ़ के सहयोग से रूंगटा आर-1 इंजीनियरिंग कॉलेज भिलाई में छत्तीसगढ़ आंत्रप्रेन्योर एंड स्टार्टअप समिट (चैस) कार्यक्रम 28 फरवरी से एक मार्च तक होने जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त मंत्री व पूर्व आईएएस ओपी चौधरी रहेंगे।

इसी तरह देश के मशहूर स्टार्टअप इकोसिस्टम प्लेटफार्म योर स्टोरी की फाउंडर एंड सीईओ श्रद्धा शर्मा विशेष अतिथि होंगी। यदि आपके पास भी स्टार्टअप का कोई बढिय़ा आइडिया है तो 18 फरवरी तक rubistartups.com पर पंजीयन करा लीजिए। इस मंच पर देश के नामी इनवेस्टर्स को आपका स्टार्टअप आइडिया पंसद आते ही 10 लाख से लेकर 10 करोड़ तक का सीड फंड का चेक आपको तुंरत मिल जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ के 1087 छोटे-बड़े आंत्रप्रेन्योर अब तक पंजीयन करा चुके हैं, अब बारी आपकी है।

क्या होगा चैस में खास
रूंगटा आर-1ग्रुप के बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर (रूबी) के सीईओ जी. वेणुगोपाल ने बताया कि, स्टार्टअप समिट अपकमिंग आंत्रप्रेन्योर्स के लिए लाइफ चेंजिंग साबित होगी। दो दिनों में आंत्रप्रेन्योर्स अपने स्टार्टअप आइडिया को इनवेस्टर्स के सामने पिच कर सकेंगे। स्टार्टअप को आगे बढ़ाने डैट की शक्ल में फंड जारी किया जा सकेगा। इस समिट के दूसरे दिन नॉलेज शेयरिंग सेशन होंगे, जिसमें देश की नामी कंपनी के फाउंडर्स आंत्रप्रेन्योर्स को बताएंगे कि वे कैसे अपने आइडिया को देश और दुनिया तक पहुंचा सकते हैं। टेक्नोलॉजी के सहारे स्टार्टअप की ग्रोथ बढ़ाने का रास्ता बताएंगे। समिट के आखिरी दिन सोशल प्रॉब्लम का समाधान बताते हुए स्टार्टअप की शुरुआत करने वाले आंत्रप्रेन्योर्स को सम्मानित किया जाएगा। महिला आंत्रप्रेन्योर्स, स्टूडेंट्स को भी उनके स्टार्टअप आइडिया के लिए अवॉर्ड दिए जाएंगे। बता दे कि पिछले साल हुए इस कार्यक्रम में रायपुर के एक स्टार्टअप को 2 करोड रुपए की फंड जारी किया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...