IPL में चमका भिलाई का सितारा: पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे शशांक ने 400 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन…सीजन के सबसे तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पर जड़ा हैट्रिक छक्का

भिलाई। कल क्रिकेट जगत को एक और सितारा मिला। IPL में हैदराबाद से खेल रहे शशांक सिंह ने सबसे उमदा प्रदर्शन किया। शशांक भिलाई के रहने वाले हैं। शशांक सिंह ने अपनी आईपीएल की पहली ही पारी से सबको चकित कर दिया। मूलत: छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले शशांक ने 6 गेंद का सामना किया और 400 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 25 रन बनाए। आईपीएल 2022 के 40वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस के सामने 196 रन का लक्ष्य रखा।

मैच में पहले खेलते हुए हैदराबाद ने 6 विकेट पर 195 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा और एडेन मारक्रम ने अर्धशतक लगाया। गुजरात की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट झटके।


30 साल के शशांक सिंह 19वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे। पारी में सिर्फ 10 गेंद का खेल बाकी था। उन्होंने अल्जारी जोसेफ की पहली गेंद पर चौका लगाया। दूसरी गेंद पर 2 रन लिया और तीसरी गेंद पर एक रन लिया।

20वां ओवर लॉकी फर्ग्युसन डालने आए। वे 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन मार्को येनसन ने पहली गेंद पर छक्का जड़ा। हालांकि दूसरी गेंद पर वे रन नहीं बना सके और तीसरी गेंद पर एक रन लिया।

शशांक सिंह पहली बार आईपीएल में बल्लेबाजी करने उतरे थे। ऐसे में उनसे किसी को भी आक्रामक बल्लेबाजी की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने फर्ग्युसन की चौथी गेंद पर मिडविकेट पर छक्का जड़ा। फिर 5वीं गेंद पर फाइन लेग के ऊपर पर छक्का लगाकर टीम पूरी टीम को हंसने पर मजबूर कर दिया। अंतिम गेंद पर उन्होंने लॉन्ग ऑफ पर छक्का जड़ा। जब वे बल्लेबाजी करके वापस लौटे, तब ब्रायन लारा ने उन्हें गले लगा दिया।

इससे पहले अभिषेक शर्मा और एडेन मार्करम ने हैदराबाद के लिए अर्धशतक लगाया। सनराइजर्स के लिये अभिषेक ने 42 गेंद में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 65 रन बनाये। वहीं मार्कराम ने 40 गेंद में 56 रन की पारी खेली जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे। गुजरात के लिये मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लिये। गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

कल दो खिलाड़ियों को मिला मौका
आईपीएल 2022 में पहली जीत की तलाश में दो टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में आमने सामने हैं. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से दो खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिला। इसमें एक शशांक सिंह और दूसरे दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज मार्को यानसेन है।

शशांक का जन्म मुंबई में हुआ है और उन्होंने क्रिकेट का ककहरा इसी शहर में सीखा है। हालांकि, उनका परिवार मूलरूप से छत्तीसगढ़ के भिलाई का है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत मुंबई की तरफ से की थी।

लेकिन कम मौके मिलने की वजह से वो छत्तीसगढ़ चले आए और 2019 में ओडिशा के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। पहले मैच में शशांक बल्ले से कुछ खास धमाल नहीं मचा पाए थे। उन्होंने 2 विकेट लेने के साथ 8 रन बनाए थे।

शशांक सिंह को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि, यह पहला मौका नहीं था, जब इस हार्ड हिटिंग बल्लेबाज को किसी फ्रेंचाइजी ने खरीदा था। शशांक को सबसे पहले 2018 में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ा था। लेकिन उन्हें मौका दिए बिना ही रिलीज कर दिया।

अगले साल यानी 2019 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 30 लाख रुपए में खरीदा। 2020 में भी राजस्थान ने इस खिलाड़ी को रीटेन किया। लेकिन एक भी मैच में प्लेइंग-XI में शामिल नहीं किया। यानी 3 साल में इस बल्लेबाज की 2 टीम बदली। लेकिन आईपीएल डेब्यू का सपना अधूरा ही रहा। 4 साल से यह खिलाड़ी बेंच पर ही बैठा रहा और अब जाकर आईपीएल डेब्यू हुआ.

Exit mobile version