भिलाई। युवा कांग्रेस चुनाव के नतीजे पिछले दिनों सामने आया। इस परिणाम में कई ऐसे नाम है जिन्होंने पहली बार राजनीति में कदम रखा है। इसमें एक नाम सेक्टर-5 की रहने वाली शिखा रॉय सिंह हैं। जिन्हें युवा कांग्रेस में भिलाई जिला उपाध्यक्ष चुना गया है। शिखा अब तक समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से लोगों की मदद कर रही हैं। अब राजनीति में कदम रखकर समाजसेवा करने की जिद है। इसी जिद ने युवा कांग्रेस का चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा। युवाओं के वोट से शिखा रॉय जिला उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। शिखा सेक्टर-5 की रहने वाली हैं। मेयर नीरज पाल, विधायक देवेंद्र यादव के मार्गदर्शन व निर्देशन में शिखा रॉय सिंह सक्रिय हैं। महिलाओं की एक बड़ी टीम है, जिसका नेतृत्व शिखा करती हैं।