राखी सावंत को सुप्रीम कोर्ट से झटका ! अश्लील वीडियो मामले में करना होगा सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला

डेस्क। राखी सावंत को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है, साथ ही उन्हें अगले चार हफ़्तों में अंदर निचली अदालत में सरेंडर करने का आदेश दिया। राखी पर उनके पूर्व पति आदिल दुर्रानी ने निजी और अश्लील वीडियो लीक करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा कई इंटरव्यूज में भी राखी ने आदिल और उनकी निजी जिंदगी को लेकर खुलासे किये थे। खुद के साथ हुए धोखे की शिकायत भी पुलिस में की थी।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला
आदिल दुर्रानी की शिकायत के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट में चल रहा था। लेकिन एक्ट्रेस ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए अग्रिम जमानत की मांग थी। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साफ़ हो गया है कि एक्ट्रेस को अगले 4 हफ़्तों में सरेंडर करना होगा।

लव स्टोरी दुश्मनी में बदली
राखी सावंत और आदिल दुर्रानी साल 2022 से 2023 की शुरुआत तक एक दूसरे के साथ रह रहे थे। कई इवेंट, पार्टीज में दोनों को साथ देखा गया। एयरपोर्ट पर रोमांटिक प्रोपोजल, डायमंड रिंग, महंगी कार जैसे तोहफे भी दिए-लिए गये। लेकिन अचानक सब बिगड़ गया जब राखी सावंत आदिल की शिकायत करने मुंबई के पुलिस स्टेशन पहुंच गई। एक्ट्रेस ने आदिल पर उनके पैसे का इस्तेमाल करने, निकाह के बाद उसे छुपाने और दूसरी लड़कियों से अफेयर रखने, एक्स गर्लफ्रेंड के साथ रेप करने जैसे गंभीर आरोप लगाये थे। इस बीच आदिल के कई निजी वीडियोज भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हुए।

करना होगा सरेंडर
निजी वीडियोज वायरल होने के बाद आदिल ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और राखी के खिलाफ शिकायत दर्ज की। हालांकि, एक्ट्रेस ने इन वीडियोज को शेयर करने वाली खबर को गलत बताया। अब मामला कोर्ट में है और राखी राखी सरेंडर करती हैं या नहीं इसका इंतजार हो रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...