CG में दिल दहला देने वाली घटना : सनकी पति ने की पत्नी की हत्या, रातभर शव के साथ सोया रहा आरोपी

डोंगरगढ़। रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. डोंगरगढ़ में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और उसकी लाश के बगल में ही रातभर सोया रहा. यह घटना डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कलकसा की है.

पंजाबी पारा निवासी इंद्रजीत बग्गा (53 वर्ष) ने अपनी पत्नी अमरजीत बग्गा (56 वर्ष) की बेरहमी से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच रोज झगड़े होते थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह कलह एक दिन इस कदर खूनी खेल में बदल जाएगी. बीती रात पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी को ईंट से पिट पिट कर मौत के घाट उतार दिया, और फिर पत्नी के शव के साथ ही सो गया.

शनिवार को सुबह से ही बग्गा दंपति के घर का दरवाजा बंद था. दोपहर तक कोई हलचल न होने पर पड़ोसियों को शक हुआ. कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो कुछ लोग घर में झांकने पहुंचे. अंदर का नजारा देखकर उनकी रूह कांप उठी. अमरजीत खून से लथपथ पड़ी थी, पास ही आरोपी इंद्रजीत भी बेहोश पड़ा था. वहीं मौके पर चाकू और ईंटें पड़ी थी, जिससे यह साफ हो गया कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई थी. पहले तो ग्रामीणों को लगा कि यह डबल मर्डर का मामला है, लेकिन कुछ ही देर बाद इंद्रजीत होश में आ गया. जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी.

आरोपी पति ने कबूला जुर्म : TI
डोंगरगढ़ थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. शुरुआती पूछताछ में इंद्रजीत ने अपना गुनाह कबूल कर लिया, लेकिन पुलिस अब यह जांच में जुटी है कि यह हत्या आवेश में की गई या कोई योजनाबद्ध साजिश थी. इस जघन्य हत्या से गांव में सनसनी फैल गई है.अमरजीत की दर्दनाक मौत ने रिश्तों के इस अंधेरे पहलू पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...