CG – 40 शिक्षकों को शो-कॉज नोटिस जारी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, देखिए लिस्ट

सरगुजा। छत्तीसगढ़ में लगातार शिक्षकों पर सख्ती चल रही है। अधिकारियों का लगातार इंस्पेक्शन चल रहा है। सरगुजा में कई शिक्षकों को शो काज नोटिस जारी किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उपस्थिति लिंक से अवलोकन करने पर 39 शिक्षक अनुपस्थित मिले।

इसके अतिरिक्त एक शिक्षक सहायक जिला परियोजना अधिकारी के स्कूल में 13 जुलाई को हुए निरीक्षण के दौरान 1 जुलाई से अनुपस्थित पाया गया जिसका एक माह का वेतन रोका गया हैं। जिस शिक्षक का वेतन रोका गया हैं उनका नाम राजेश कुमार पाठक हैं। जो पूर्व माध्यमिक शाला फतेहपुर विकासखंड अम्बिकापुर में उच्च श्रेणी शिक्षक एलबी के पद पर पदस्थ थे। इनसे एक माह का वेतन रोक कर जवाब मांगा गया हैं।

इसके अतिरिक्त स्कूलों में हाजिरी के लिए बायो मैट्रिक्स मशीन लगी होती हैं। जिसमें शिक्षक अपनी उपस्थिति पंच करते हैं। शिक्षको के उपस्थिति का अवलोकनक लिए दिनांक 15 जुलाई के उपस्थिति लिंक का जिला शिक्षा अधिकारी ने अवलोकन किया। जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के 39 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए जिन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया हैं।

लिस्ट देखने के लिए क्लिक करे

खबरें और भी हैं...
संबंधित

AI और फार्मेसी के भविष्य पर भिलाई में होगा...

भिलाई। फार्मास्यूटिकल विज्ञान और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की बढ़ती उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा के लिए संजय...

कॉलेज से करियर तक की तैयारी : SRGI के...

भिलाई। विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, डिजिटल कौशल और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस...

फार्मेसी रिसर्च में रूंगटा यूनिवर्सिटी का नाम रोशन :...

भिलाई। फार्मास्यूटिकल साइंस के क्षेत्र में शोध और वैज्ञानिक योगदान के लिए रूंगटा यूनिवर्सिटी के कुलसचिव एवं डायरेक्टर रिसर्च एंड डेवलपमेंट डॉ. एजाजुद्दीन को...

NEET काउंसलिंग में MBBS सीटों के आवंटन पर बवाल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मेडिकल प्रवेश के लिए चल रही NEET UG काउंसलिंग का चौथा चरण विवादों में आ गया है। MBBS की 87 सीटों...