CG में पूर्व MLA को कारण बताओ नोटिस: प्रदेश प्रभारी पर बिकने और सिंहदेव पर लगाया था गंभीर आरोप… PCC ने 3 दिन में मांगा जवाब

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह को PCC प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आपको बता दे विधायक बृहस्पत सिंह ने कुमारी सैलजा और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाए थे। कल मीडिया से बातें करते हुए बृहस्पत सिंह ने टीएस सिंहदेव के साथ-साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पर निशाना साधा है। पार्टी नेताओं के खिलाफ आरोप लगाने वाले बृहस्पत सिंह के खिलाफ पीसीसी ने नोटिस जारी किया है।

कांग्रेस पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह को जारी नोटिस में 3 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। पीसीसी ने कहा है कि प्रदेश प्रभारी व वरिष्ठ नेताओं पर सार्वजनिक रूप से आरोप लगाये गये हैं। इस तरह के आरोप से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। लिहाजा पीसीसी ने इसे गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...