श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने स्कूली बच्चों को बांटा बैग; स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम रहें चीफ गेस्ट; अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव ने कहा- संस्था द्वारा प्रदेश के सभी संभाग में कार्यालय खोलने का कार्य जारी

भिलाई। श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा सुरगुजा संभाग के प्रतापपुर ब्लॉक में बिते दिन स्कूली बच्चों को बैग वितरण किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

संस्था की संस्थापिका अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि, श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी संभाग में अपना कार्यालय खोलने का कार्य संस्था द्वारा किया जा रहा है। जिसमे वहां के स्थानीय सदस्य सभी तरह के सामाजिक कार्य कर संस्था का नेतृत्व करेगे ओर संस्था द्वारा सभी तरह के सामाजिक कार्य को गति प्रदान करेंगे। इसी कड़ी में प्रथम कार्यालय की शरुवात सरगुजा संभाग से चालू की गई है। जिसका मुख्य कार्यालय प्रतापपुर ब्लॉक में बनाया गया है।

नीतू द्वारा आगे बताया गया की यहां से संस्था की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतिमा सिंह के नेतृत्व मे टीम सभी तरह के सामाजिक कार्य करेगी। इसी कड़ी में सरगुजा संभाग के प्रतापपुर ब्लॉक में सरकारी स्कूल के बच्चो को स्कूल बैग वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे राज्य शासन के शिक्षा मंत्री आदरणीय डॉक्टर प्रेम साय सिंह टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुवे

श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की संस्थापिका/अध्यक्ष आदरणीय नीतू श्रीवास्तव, विशिष्ठ अतिथि कुमार सिंह देव (मंत्री प्रतिनिधि), मुन्नू सिंह धुर्वे (विकास खंड शिक्षा अधिकारी), माणिक चंद (सरपंच ग्राम पंचायत मायापुर) शामिल हुए।

कार्यक्रम के आगे की जानकारी देते हुवे नीतू श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था द्वारा स्कूल के बच्चो को स्कूल बैग वितरण किया गया और मंत्री जी की तरफ से स्कूल के बच्चो को कॉपी, पेन वितरण भी किया गया।

संस्था के कार्यक्रम में नीलू श्रीवास्तव, अलका अम्बष्ठ,अमलेश घोष, राम पति राम, नवीन कुमार एक्का, अनामिका तिवारी, शशिकला रवानी, पुष्पिका एक्का, अंजू यादव, प्रभावती पैकरा, अजय कुशवाहा, धीरज, विमला पैकर ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज की कमर...

फिंगेश्वर। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम परसदा निवासी 48 वर्षीय...

गर्भवती महिला का बिना सहमति कराया गर्भपात, पति और...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तीन महीने की गर्भवती महिला का उसकी सहमति के बिना गर्भपात कराने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता...

छत्तीसगढ़िया समाज पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली मधुबाला गिरी...

रायपुर। छत्तीसगढ़िया समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में बिहार निवासी मधुबाला गिरी के खिलाफ FIR दर्ज की गई...

SBI शाखा में 94 लाख का गबन, छह साल...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की बाल्को शाखा में हुए करीब 94 लाख रुपये के गबन मामले में एंटी...