बेटियों की चिंता होगी दूर: कांग्रेस नेत्री श्वेता ने विधायक देवेंद्र के जन्मदिन से शुरू किया कैंपेन…स्कूल-कॉलेजों में लगाए जाएंगे सैनेटरी पैड मशीन, देवेंद्र ने अभियान को सराहा

भिलाई। विधायक देवेंद्र यादव के जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने अपने लोकप्रिय नेता का जन्मदिन नए-नए तरीकों से मनाया। उनकी कट्टर समर्थक श्वेता मिश्रा ने भी समाज में एक नई पहल व नई सोच के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट करने का संकल्प लिया। विधायक देवेंद्र के जन्मदिन पर आज श्वेता ने शहर के सभी कॉलेजों में जाकर सेनेटरी पैड एटीएम मशीन का वितरण किया। और आगे भी इस क्रम को जारी रखा जाएगा। जहां एक ओर अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म पैडमैन में उन्होंने महिलाओं को सेनेटरी पैड के प्रति जागरूक किया।

श्वेता भी उसकी फ़िल्म देखकर प्रेरित हुई और उसके मन में भी विचार आया कि आज कई गरीब महिला व युवतियां आर्थिक अभाव में स्त्री रोग से सम्बंधित रोगों से ग्रसित होती जा रही हैं। इससे निजात दिलाने उन्होंने भी इस अभिनव पहल की शुरुआत अपने शहर की स्लम बस्तियों व कॉलेजों से की। पैड वूमेन श्वेता ने स्कूलों और कॉलेजों में पैड मशीनों का वितरण कर महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान को नई दिशा प्रदान की है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव मिश्रा ने बताया कि अभियान चरणबद्ध तरीकों से विधायक यादव के सहयोग से सभी स्कूल-कॉलेजों में सुचारू रूप से जारी रखा जाएगा। बता दे कि इसके पूर्व वर्ष में जन्मदिन पर उनके द्वारा विधायक यादव का 55 फीट का कट आउट लगाकर उनको जन्मदिन का तोहफा प्रदान किया गया था। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सहसचिव आकाश कन्नौजिया, कल्याण महाविद्यालय की प्राचार्य संतोष जैन, मनिमेखला शुक्ला, सुषमा रंधावा, पायल मिश्रा, अमला राव, सुनीता गोंडे, वर्षा रजक, अपर्णा मोहंती, मिश्रा, विशेष गौतम सहित रवि रथ मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...