दुर्ग के नगर निगम के नए सभापति निर्वाचित हुए श्याम शर्मा… निर्दलीयों का भी मिला समर्थन, 49 वोट मिले; कांग्रेस के प्रत्याशी को मिले इतने वोट…

दुर्ग। दुर्ग नगर पालिक निगम में सभापति पद के लिए शुक्रवार को चुनाव संपन्न हुआ। नगर निगम में भाजपा के 40, कांग्रेस के 12 और निर्दलीय 8 पार्षद है। नगर निगम सभापति का चुनाव निगम परिसर में 12 बजे से शुरू हुआ। जिसमे सभापति पद के लिए भाजपा से वार्ड क्रमांक 30 के पार्षद श्याम शर्मा एवं वार्ड क्रमांक 49 के पार्षद भास्कर कुंडले ने कांग्रेस से अपना दोपहर 12 से 12.30 बजे तक नामांकन फार्म जारी और जमा किए किये।

आपको बता दे कि 1 से 1.30 बजे तक नामांकन फार्म की जांच, सभी पार्षदो ने बारी-बारी 2 से 2.30 बजे तक मतदान किया। उसके बाद नतीजे की घोषणा की गई। वहीं निर्विरोध की स्थिति में नाम वापसी के तत्काल बाद नतीजे घोषित किए। बीजेपी ने श्याम शर्मा को सभापति प्रत्याशी बनाया था। जिनको 49 मत मिले वही कांग्रेस सभापति पद के प्रत्याशी भास्कर कुंडले को 12 मत मिले, कूल मतदान 61 पड़े।

इस दौरान विधायक गजेंद्र यादव, विधायक ललित चन्द्राकर, महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, संजय बघेल व समस्त पार्षद गण मौजूद रहे। इस अवसर पर पीठासिंगन अधिकारी के रूप में जिला कलेक्टर एवं अभिजीत सिंह ने महापौर अलका बाघामर व आयुक्त सुमित अग्रवाल सहित पार्षदो की उपस्थिति में सभापति श्याम शर्मा को पदग्रहण कराया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

5,500 शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, शिक्षा मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की...

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...