Chhattisgarh के पहले Police Drone Pilots का IG रामगोपाल गर्ग ने की सराहना… SI डॉ. संकल्प राय और कांस्टेबल प्रशांत शुक्ला ने DGCA से कोर्स किया पूरा

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक IPS रामगोपाल गर्ग ने अपने कार्यालय में ड्रोन पायलट कोर्स पूरा करने वाले पुलिस अधिकारियोंसे मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दी। जिला दुर्ग रेंज पुलिस के उपनिरीक्षक डॉ. संकल्प राय और आरक्षक प्रशांत कुमारशुक्ला, ने डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) द्वारा अनुमोदित ड्रोन पायलट कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया है। ये अधिकारीछत्तीसगढ़ पुलिस के पहले डीजीसीए–प्रमाणित ड्रोन पायलट हैं।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग ने दोनों अधिकारीयों को शुभकामनाएं दीं और उनके प्रयासों की सराहनाकरते हुए कहा कि, “इस नई तकनीकी कौशल से पुलिस बल की कार्यक्षमता और भी अधिक प्रभावी होगी। भविष्य में ऐसी तकनीकेंपुलिसिंग को न केवल उन्नत करेंगी, बल्कि जनता की सुरक्षा में भी एक नया अध्याय जोड़ेंगी।“

ड्रोन पायलट्स की यह नई दक्षता पुलिस के विभिन्न कार्यों में सहायक होगी, जिनमें: यातायात व्यवस्था और निगरानी,कानूनव्यवस्था बनाए रखना,अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण,बचाव अभियान,संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा,रात्रि गश्त,थर्मल सेंसर डिटेक्शन, जिससे चाकू, छुरी, आयुध आदि लेकर चलने वाले व्यक्तियों की पहचान आसमान से ही की जा सकेगी तथा संदिग्ध व्यक्तियों कीपहचान एवं उनकी सटीक लोकेशन का पता लगाना आदि कार्य किए जा सकेंगे।

यह प्रशिक्षण डीजीसीए द्वारा अनुमोदित ऑन द फ्लाई प्राइवेट लिमिटेड संस्था में संपन्न हुआ।  डॉ. संकल्प राय ने कहा, “ड्रोनतकनीक न केवल पुलिसिंग को स्मार्ट बनाएगी, बल्कि कम समय में उच्च परिणाम देकर आम जनता के साथ पुलिस का भरोसा औरमजबूत करेगी।” आरक्षक प्रशांत कुमार शुक्ला ने बताया, “ड्रोन पायलट बनने की प्रेरणा हमें यह महसूस कर मिली कि यह कौशलपुलिस विभाग को अपराधों के रोकथाम और आपात स्थितियों में अत्यधिक मददगार साबित होगा। हमारा लक्ष्य विभाग की दक्षताऔर विश्वसनीयता को नई ऊंचाई पर ले जाना है।“

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...