सिख यूथ सेवा समिति ने मृत्युपरांत कार्यक्रम और लंगर की व्यवस्था की… सड़क हादसे में हुई थी युवती की मौत

रायपुर। सिख यूथ सेवा समिति ने अपने पांच उद्देश्यों में से एक के तहत, हाल ही में सड़क दुर्घटना में मृत पूनम कौर के लिए सुखमनी साहेब जी का पाठ और लंगर की व्यवस्था की। इस निर्णय की जानकारी समिति के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह और उपाध्यक्ष मलकीत सिंह को मिली थी। समिति ने बाबा बुधा जी गुरुद्वारा साहिब कोहका में आज (16/12/24) सुखमनी साहेब जी का पाठ आयोजित किया और उसके बाद गुरु का अटूट लंगर का आयोजन किया गया । यह समिति के द्वारा पहला कार्य था, जिसे पूरी मेहनत और समर्पण से पूरा किया गया। समिति के सदस्य इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने पर प्रसन्न हैं और उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि भविष्य में भी समिति द्वारा दिए गए पांच उद्देश्यों के अनुसार, सिख परिवार के लिए निरंतर सेवा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...