‘भर दो मेरी मांग वरना दे दूंगी जान’, जीजा से शादी करने की जिद पर अड़ी साली, फिर…

sister-in-law insists on marrying brother-in-law

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां पर जीजा से शादी करने के लिए साली जीजा के पीछे- पीछे स्टेशन पर पहुंच गई और स्टेशन पर ही साली जीजा से सादी करने के लिए जिद पर अड़ गई. साली बार- बार ये कहती रही कि मैं आपसे प्यार करती हूं और मुझसे शादी कर लो.

वहीं जब जीजा ने शादी से इंकार किया तो दीवार पर सिर पटक- पटक कर बोली ‘अब मांग में सिंदूर डाल कर शादी करो नहीं तो जान दे देंगे.’ यह पूरा घटनाक्रम मुजफ्फरपुर जंक्शन का है. जहां प्लेटफार्म संख्या 1 पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. जब जीजा ने देखा की बात आगे काफी ज्यादा बढ़ रही है तो उसने अपने परिजनों को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी, लेकिन साली मानने को तैयार नहीं थी और उसका हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.

इस दौरान यात्रियों की भी भीड़ जुटी रही और लोग मामले को शांत करने का प्रयास करते रहे. इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी जीआरपी को दिया. इसी बीच सूचना मिलने के बाद लड़की और लड़के के परिजन मौके पर पहुंच गए. जीआरपी के पहुंचने से पहले परिजन दोनों को अपने साथ लेकर निकल गए. मौके पर पहुंची जीआरपी ने लोगों से मामले की जानकारी ली और वापस चली गई.

बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी के 21 वर्षीय युवक की शादी दो साल पहले हुई थी और 1 साल का एक बेटा भी है. लड़के की पत्नी ने बताया कि उसकी चचेरी बहन है और उसके पति बाहर रहते है. 4 महीने पहले आए है. इसी बीच वह ससुराल आए थे तो उसकी चचेरी बहन से उसके पति की दोस्ती हो गई. बहन उसके पीछे पड़ गई. जब वह बाहर जाने के लिए निकले तो उनके पीछे- पीछे बहन भी मुजफ्फरपुर स्टेशन पर पहुंच गई और शादी करने की जिद पर अड़ गई. जिसके बाद उसके पति ने फोन किया तब बहन के पिता को लेकर आई है. उसके बाद उसके परिजन दोनों को अपने साथ ले गए.

मामले में जीआरपी थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि हमें सूचना मिली थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले सभी निकल गए थे और प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों से पूछताछ कर पुलिस वापस लौट गई.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...