छत्तीसगढ़ में अब तक 20.54 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी: 4.36 लाख किसानों को 4285.74 करोड़ रूपए का भुगतान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में धान 14 नवम्बर सें शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। राज्य में 14 नवम्बर से अब तक 20.54 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 4.36 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 4285 करोड़ 74 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज एक दिसम्बर को 45455 किसानों से 2.08 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 62966 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 38508 टोकन जारी किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काशी के भैरव जी के दरबार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

रायपुर। देवों के अधिदेव भगवान शंकर की पावन नगरी काशी में स्थित ‘काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी महाराज के दिव्य मंदिर में...

कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स की मीटिंग में क्या हुआ, भूपेश...

रायपुर। सचिन पायलट 2 दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे हैं। राजीव भवन में कांग्रेस की मैराथन बैठक में वो नजारा देखने को मिला जिसकी...

PSC की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाई फांसी,...

बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर में पीएससी (छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग) की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घर के कमरे में...

चावल वितरण की समय-सीमा बढ़ाने की मांग, राज्य सरकार...

रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने भारत सरकार को पत्र लिखकर जून से अगस्त 2025 तक के खाद्यान्न (चावल) के एकमुश्त...