छत्तीसगढ़ में अब तक 97.60 लाख मीट्रिक टन धान की हो चुकी है खरीदी: 19.34 लाख किसानों को 21 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान, 39 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक लगभग 97.60 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 19.34 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 21 हजार 040 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

प्रदेश के समस्त पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान विक्रय हेतु टोकन की सुविधा ऑनलाईन एप्प (टोकन तुंहर हांथ) एवं उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान सुविधा अनुसार तिथी का चयन कर नियमानुसार धान विक्रय कर सकते है।

धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। धान उठाव के लिए लगभग 65.80 लाख मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध अब तक 39 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 03 जनवरी 2025 को 66392 किसानों से 3.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 83 हजार 299 टोकन जारी किए गए थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दंतेवाड़ा में शुरू हो रही कोल्ड स्टोरेज की बड़ी...

रायपुर। दंतेवाड़ा जिले में खेती और जंगल से मिलने वाली उपज को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और किसानों को उनकी मेहनत का पूरा...

CG Police Transfer: बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तबादले…...

CG Police Transfer रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश...

CG Monsoon Session: 14 जुलाई से छत्तीसगढ़ विधानसभा का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही एक बार फिर सुर्खियों में है। 14 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक चलने वाला यह मानसून सत्र सिर्फ पाँच बैठकों का होगा,...

लूटपाट कर उगाही करने के आरोप में 7 आरोपियों...

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में एक कीटनाशक दवा दुकान में घुसकर लूटपाट और उगाही करने वाले 7 आरोपियों...

ट्रेंडिंग