सोशल मीडिया फोरम ने की अपील : मदद कर बेघर गरीबों के चेहरे पर लाए मुस्कान, उमेश बोलें- स्वेच्छा से दान कर बनें पुण्य के भागी

भिलाई। पावर हाउस केम्प 2 फल मंडी के पास सूर्या नगर में आगजनी में प्रभावितों को मदद करने सोशल मीडिया फोरम ऑफ छग ने पहल की है। फोरम ने सामाजिक संगठनों सहित समाजसेवकों से अपील की है कि अग्निकांड में बेघर हुए लोगों की मदद के लिए आगे आए और स्वेच्छा से डोनेट कर थोड़ी मदद करें। आप थोड़ी-सी मदद कर बेघर गरीबों के जीवन में मुस्कान ला सकते हैं। फोरम के उमेश देवांगन ने बर्तन, कपड़े व दैनिक उपयोग की सामग्री डोनेट करने कहा है। उन्होंने बताया कि हमारे सोशल मीडिया फोरम ऑफ छग ग्रुप से जुड़कर अपने इच्छानुसार दान कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए वाट्सअप नम्बर 9606764116 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version