सूरज की मिलने वाली रौशनी से रोशन से होगा बापूनगर अस्पताल: लगाया जाएगा सौर ऊर्जा, विधायक देवेंद्र की पहल से खर्च होंगे 10 लाख रुपए

भिलाई। बापू नगर स्थिति अस्पताल जाने का मार्ग जल्द ही सौर ऊर्जा से चलित एलईडी लाईट से जगमगाएगा। जल्द ही इस मार्ग पर सौर ऊजा से चलने वाली एलईडी लाइट लगाई जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। जल्द ही लाइट लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। करीब 10 लाख की लागत से एलईडी लाइट लगाई जाएगी।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से लाइट लगाई जाएगी। कुछ माह पहले भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भेंट मुलाकात करने के लिए बापू नगर गए थे। तब उन्होंने लोगों से मुलाकात कर वार्ड की विभिन्न समस्याओं के विषय पर चर्चा की थी। इस दौरान वार्डवासियों ने बताया था कि वार्ड में एक चिकित्सा केंद्र है।

इस अस्पताल जाने वाले मार्ग बापू नगर एवं लक्ष्मीनारायण वार्ड के मध्य का रोड है। जहां रात के समय में अंधेरा पसरा रहता है। लाइट की सुविधा नहीं है। इस वजह से रात में यहां से आने वाले लोगों को बड़ी समस्या होती है। जनता की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और 10 लाख की लागत से सौर ऊर्जा से चलित लाईट लगाने की घोषण की थी। विधायक श्री यादव ने क्षेत्र के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत करवाये है।

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा, जनता की मांग पर सौर ऊर्जा से चलने वाली एलईडी लाइट लगाई जाएगी। करीब 10 लाख की लागत से लगाया जाना है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है कि जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्र के नागरिकों को काफी लाभ मिलेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...