CG में जवान ने किया सुसाइड
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में जवान ने खुदकुशी कर ली है। जवान ने अपने सर्विस रायफल से ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना रावघाट थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक जवान ने मोर्चा ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। हालांकि जवान ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक जवान का नाम वाल्मिकी सिन्हा बताया जा रहा है, जो बीएसएफ वाहिनी का जवान था।
जवान बीते कल यानी शनिवार को मोर्चा ड्यूटी में तैनात था। उसी दौरान उसने खुद को गोली मार दी। वहीं गोली की आवाज सुनकर कैंप में हड़कंप मच गया, इस दौरान अन्य जवानों ने मौके पर जाकर देखा तो मृतक जवान लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरा हुआ था।