CG – बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट: बेटे को करना था लव मैरिज, पिता को नहीं था मंजूर… नाराज होकर युवक ने बीच सड़क पर बुजुर्ग की कर दी हत्या… पुलिस ने किया मर्डर मिस्ट्री का खुलासा

बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शुक्रवार को सुबह-सुबह करंजी रेलवे साइडिंग सड़क किनारे ग्रामीण पर टांगी से ताबड़तोड़ प्राणघातक हमला कर हत्या करने के मामले का करंजी पुलिस ने मृतक के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे की वजह चौंकाने वाली है। आरोपित बेटे ने अपना विवाह लगने से नाराज था और इसी नाराजगी में उसने अपने पिता की टांगी से वार कर हत्या कर दी।

दरअसल करंजी चौकी क्षेत्र निवासी सुबह अपनी दवा लेने गया था। इसी बीच उसकी गला कटी लाश रेलवे साइडिंग में पड़ी मिली। धारदार हथियार से किसी ने उसका गला काट दिया था। उसकी बाइक भी पास में ही गिरी पड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पहले आशंका थी कि जमीन विवाद में उसकी हत्या हुई है। गांव के ही किसी व्यक्ति से उसका जमीन संबंधी विवाद भी था। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

हालांकि जांच के दौरान पुलिस को इस मामले में अलग ही एंगल मिल गया। दरअसल मृतक के बेटे का गांव की ही लड़की से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन मृतक शादी के खिलाफ था, इसी बात से बाप बेटे में विवाद होता था। फिर घटना वाले दिन पिता के दवा लेने जाते के साथ बेटा पीछा करते हुए उनके पीछे गया। घटनास्थल पर पहले बाप बेटे में विवाद हुआ और फिर बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...