भिलाई में बेटे ने की पिता की हत्या: नशेड़ी बेटे ने फावड़ा से किया हमला, मौके पर ही हो गई रिटायर्ड BSP कर्मचारी की मौत; जानिए वजह

भिलाई। भिलाई के खुर्सीपार से हत्या की बड़ी खबर सामने आ रही है। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में बेटे ने अपने ही पिता की फावड़े से मारकर की हत्या कर दी। मिली जानकारी ने अनुसार, भिलाई के बालाजी नगर सड़क 52, जोन 2 खुर्सीपार में कल देर रात सो रहे पिता के सिर पर बेटे ने हमला किया। आरोपी युवक की पहचान करण नारायण सिंह के रूप में हुई है, जो नशे का आदि है। बताया जा रहा है कि, आरोपी बेटा रोज बीएसपी रिटार्यड पिता से पैसे मांगता था। आए दिन बाप-बेटे के बीचा विवाद होता था। मृतक श्याम नारायण ने जब अपने नशेड़ी बेटे को पैसे देने से इनकार कर दिया। मृतक श्याम नारायण (उम्र 65 वर्ष) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पूरा परिवार छठ मनाने झारखंड गया हुआ था। घर पर अकेले पिता पुत्र ही थे। खुर्सीपार पुलिस के द्वारा आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि सेवानिवृत्ति पिता श्याम नारायण पिता देवनाथ सिंह उम्र 65 वर्ष पता सड़क 52 क्व 11/C बालाजी नगर जोन 2 खुर्सीपार भिलाई व पुत्र करण नारायण सिंह दोनों के मध्य अक्सर विवाद हुआ करता था। पिता के द्वारा करण को नियमित रूप से रोजगार करने के लिए कहा जाता था। जिसके कारण करण अपने पिता से नाराज रहता था।

छठ होने के कारण श्याम नारायण का परिवार त्योहार मनाने के लिए रांची झारखंड गया हुआ था। कल रात को घर पर दोनों पिता पुत्र अकेले थे। इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी दुश्मनी निकालने के लिए पुत्र करण के द्वारा सो रहे पिता के सिर पर फावड़े से घातक वार किए गए। जिसके कारण बिस्तर पर ही बुजुर्ग श्याम नारायण की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर आरोपी करण नारायण सिँह को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...