CG में निर्दयी मां की करतूत: बेटे ने चाचा संग आपत्तिजनक हालत में मां को देखा… घटना की जानकारी पिता को देने की बात कही… पकडे जाने के डर से बालक को दी दर्दनाक मौत, पढ़िए ये क्राइम स्टोरी

बेटे ने चाचा संग आपत्तिजनक हालत में मां को देखा, घटना की जानकारी पिता को देने की बात कही

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक छात्र की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। छात्र की हत्या करने वाले और कोई नहीं उसकी मां और चाचा निकले। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है की बेटे ने मां और चाचा को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसीलिए पकड़े जाने के डर से बालक की हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, द्ववासा बाई धीवर निवासी मुड़पार ने 14 अप्रैल को चौकी नैला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 अप्रैल से उसका पुत्र विशेष धीवर घर से गायब है। आसपास पता करने पर कोई पता नहीं चला। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा 363 भादवि के तहत मामला दर्ज किया।

जांच के दौरान 13 अप्रैल को मृतक के घर के बाड़ी से लगे कुंअे मेें एक बालक का शव तैरता हुआ मिला। मृत बालक का पैर तार एवं पत्थर से बंधा हुआ था, जिस पर मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्रवाई की गई। धारा 302, 201,34 जोड़कर विवेचना की गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की मां द्वासा बाई धीवर और चाचा राजू धीवर को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई।

कड़ाई से पूछताछ में बताये कि मृतक के पिता वर्ष 2008 से हत्या के प्रकरण में बिलासपुर जेल में सजा काट रहे है। इसी दौरान द्वासा बाई धीवर और देवर राजू धीवर के बीच प्रेम संबंध हो गया था। 13 अप्रैल को दोनों तिलई के बैंक से वापस घर आये और बाद मे बालक विशेष धीवर दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। घटना के संबंध में बालक ने जेल जाकर अपने पिता को बताऊंगा कहने लगा। इस बात से डर कर आरोपी राजू धीवर अपने भतीजे की गला और मुंह को दबाकर हत्या कर दिया। इसके बाद मृतक के पैर को बाड़ी में रखे तार एवं पत्थर से बांधकर शव को कुंआ मेें फेंक दिया था। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...