एसपी अंकिता शर्मा ने रात्रि में किया चेक पोस्ट का निरीक्षण, ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए जरूरी निर्देश

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक अंकित शर्मा ने रात में शहर क्षेत्र में लगाए गए एमसीपी (मल्टी चेक पोस्ट) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनकी तैनाती, चेकिंग प्रक्रिया एवं सतर्कता के संबंध में जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक शर्मा ने एमसीपी ड्यूटी को और अधिक प्रभावी बनाने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गंभीरता से जांच करने, दस्तावेजों की समुचित पड़ताल करने और आम नागरिकों से शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही एमसीपी पर तैनात बल को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं वरिष्ठ अधिकारियों को समय-समय पर सूचना देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित थाना प्रभारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version