मवेशी तस्करों के गढ़ में पुलिस का छापा : तड़के 4 बजे टीम के साथ गांव पहुंचे एसपी, 35 गायों को छुड़ाया, 14 वाहन जब्त, 6 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार

जशपुर। जिले में पुलिस ने मवेशी तस्करों के गढ़ में घुसकर बड़ी कार्रवाई की है। 125 पुलिसकर्मियों की 5 टीमें लेकर एसपी शशिमोहन सिंह आज तड़के चार बजे साईं टांगरटोली गांव पहुंचकर छापा मारा, जहां गांव में तस्करी के लिए रखे 35 गौवंश को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया।

पुलिस ने मवेशी तस्करी में प्रयुक्त 14 वाहन को जब्त कर 6 से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ झारखंड की सीमा पर स्थित साईंटांगरटोली गांव को मवेशी तस्करी का बड़ा केंद्र माना जाता है। जशपुर जिले में गौवंशों की तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने 3 महीने में 375 गौवंशों को तस्करों से छुड़ाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोरबा में दर्दनाक हादसा : डेंगूनाला पुल के नीचे...

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे दो वर्षीय मासूम बच्चे का शव...

CG News : एक ही घर में महिला और...

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।...

पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर पर फिर FIR;...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रसूख और विवादों का पुराना नाता एक बार फिर सुर्खियों में है। शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व...

CG – सेंट्रल जेल में रेप के आरोपी ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। रायपुर सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...