SP हटाए गए: आदिवासी छात्राओं के यौन शोषण मामले में एसपी को हटाया गया… CM ने दिए निर्देश… जानिए क्या है पूरा मामला

SP was removed in the case of sexual exploitation of tribal girl students

मल्टीमीडिया डेस्क। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के मिशनरी स्कूल की आदिवासी छात्राओं के यौन शोषण मामले में पुलिस अधीक्षक संजय सिंह को को हटा दिया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने होली के दिन एसपी को लापरवाही बरतने के के चलते हटाने के निर्देश जारी किए। जिले का नया एसपी संजीव कुमार सिन्हा को बनाया गया है।

डिंडोरी जिले के मिशनरी स्कूल की आठ छात्राओं के यौन शोषण मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी पर गाज गिरी है। दरअसल यौन शोषण मामले में स्कूल के प्रिंसिपल मान सिंह यादव पर एफआईआर होने के बावजूद पुलिस ने थाने से छोड़ दिया था। इस मामले में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने ट्वीट कर नाराजगी जताई थी। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा। फिर पुलिस ने मान सिंह यादव को दोबारा गिरफ्तार किया और समनापुर के थाना प्रभारी विजय पटले को एसपी ने संस्पेड कर दिया गया। इस मामले में अभी स्कूल का प्रबंधक शान, शिक्षक खेमचंद और सिस्टर सविता फरार है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एसपी संजय सिंह को हटाने के निर्देश दिये। इसकी सीएम ने ट्वीट कर खुद जानकारी दी। इसके बाद गृह विभाग ने एसपी को हटा कर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया है। वहीं, मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ संजीव कुमार सिंन्हा को डिंडोरी जिले का नया एसपी बनाया गया है।

क्या है मामला
डिंडौरी जिले के समनापुर थाना क्षेत्र के जुनवानी गांव में संचालित जेडीईएस मिशनरी स्कूल की आठ छात्राओं के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। स्कूल के छात्रावास में रहने वाली आठ छात्राओं में जिला बाल कल्याण अध्यक्ष के दौरे के समय उनके यौन उत्पीड़न की जानकारी दी थी। छात्राओं ने बताया था कि प्रिंसिपल मान सिंह यादव ओर शिक्षक खेमचंद अकेले में उनके बुलाकर अश्लील हरकत करते है। इसकी शिकायत स्कूल के प्रबंधक शान से करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। वहीं, सिस्टर सविता शिकायत करने पर उनके साथ मारपीट करती है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने स्कूल संचालक, प्राचार्य, शिक्षक, प्रबंधक टीचर के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राइस मिलों में करोड़ों का धान कम : खाद्य...

बलौदाबाजार। जिले में धान भंडारण और कस्टम मिलिंग की व्यवस्था में गड़बड़ी की आशंका पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप...

छत्तीसगढ़ी भाषा को मिलेगा बढ़ावा : स्कूलों में 27...

रायपुर। छत्तीसगढ़ी भाषा और स्थानीय बोलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेशभर के शासकीय स्कूलों में ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ आयोजित किया जाएगा।...

GPSCC अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी पर हाईकोर्ट सख्त...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर हो रही देरी अब हाईकोर्ट के निशाने पर है। बिलासपुर हाईकोर्ट...

रायपुर में स्पोर्ट्स शोरूम में चोरी का खुलासा :...

रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र में स्पोर्ट्स शोरूम में हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है।...