“जरा सी मुस्कान बांट आएं, दीयों के संग दिलों को भी रौशन कर आए…” दीपोत्सव पर भिलाई में अनुभूति श्री फाउंडेशन द्वारा स्पेशल गिफ्ट, जरूरतमंदों को कंबल और मिठाई का वितरण

भिलाई। भिलाई में लगातार 9वें वर्ष, अनुभूति श्री फाउंडेशन ने दीपोत्सव के अवसर पर जरूरतमंद लोगों के साथ मिलकर ठंड को देखते हुए उपहार स्वरूप कम्बल और मिठाई वितरित की। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष दीपावली के शुभ अवसर पर विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाते हैं। उसी कड़ी में, आज दीपावली की पूजा में उपयोग आने वाली पारंपरिक वस्तुएं बनाने वाले भिलाई के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उपहार और त्यौहार की शुभकामनाएं दी गईं। इस कार्यक्रम में लगभग 150 उपहार पैकेट वितरित किए गए। वितरण का कार्य सेक्टर 6 के बाजार, रुआबंधा, सिविक सेंटर, पावरहाउस और रिसाली (भिलाई) क्षेत्र में किया गया। कार्यक्रम में संस्था की सक्रिय सदस्य अनिता साहू, निखिता कौर, विजया शुक्ल, डिम्पल कौर, बलविंदर सिंह, विक्रम सिंह, परमिंदर सिंह और निशु साहू के साथ-साथ छोटे कार्यकर्ता मास्टर राजवीर सिंह और बेबी मनरीत कौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस आयोजन ने न केवल जरूरतमंदों की मदद की, बल्कि दीपावली के इस पावन पर्व की खुशी को साझा करने का एक अद्भुत अवसर भी प्रदान किया। संस्था के सदस्यों ने मिलकर एक नई उम्मीद और खुशियों की किरण बिखेरी, जिससे सभी के दिलों में दीपावली की रौनक बढ़ गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...