भिलाई में भी दुर्ग रेंज पुलिस के लिए पशु संरक्षण कानूनों और संवेदनशीलता पर स्पेशल वर्कशॉप: Peta से मीत आशर अशार और डॉ. किरण आहूजा रहें स्पीकर… IG राम गोपाल गर्ग, SP जीतेन्द्र शुक्ला समेत 100 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग रेंज पुलिस के लिए बुधवार को भिलाई में पशु संरक्षण कानूनों और संवेदनशीलता पर स्पेशल वर्कशॉपएस का आयोजन किया गया। SNG स्कूल, सेक्टर-4, भिलाई में एक दिवसीय रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य पशु संरक्षण कानूनों और पशुओं के प्रति संवेदनशीलता के बारे में जागरूकता फैलाना था। कार्यशाला में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, पेटा इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर मीत आशर और पेटा रायपुर की मैनेजर किरण आहूजा समेत कई प्रतिष्ठित अधिकारी उपस्थित रहे। इस वर्कशॉप को PFA दुर्ग-भिलाई ने कोर्डिनेट किया।

कार्यशाला में विशेष रूप से स्ट्रे पशुओं के प्रति होने वाली क्रूरता पर चर्चा की गई। मीत और किरण आहूजा ने बताया कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्यवाही की आवश्यकता है और इसके लिए कानून को सख्ती से लागू किया जाएगा। साथ ही, अधिकारियों को पशुओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें बचाने के उपायों पर भी विचार किया गया।

इस प्रशिक्षण में जिले के 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। पशु समाज का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है और हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम इन बेबसी के शिकार जीवों के प्रति करुणा दिखाएं और उनकी रक्षा करें। इस कार्यशाला के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हम सभी मिलकर अपने समाज में पशु क्रूरता को समाप्त कर सकते हैं और एक संवेदनशील समाज की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...