CG नगरीय निकाय चुनाव: महापौर चुनाव के आरक्षण को लेकर राज्य सरकार ने राजपत्र में किया प्रकाशन… कई नियमों में किया गया संशोधन

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार एक्शन मोड पर है। सरकार ने नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण के नियमों में बदलाव किया है। इसका फैसला बीते दिनों साय कैबिनेट की बैठक में हुआ था, जिसे अब राजपत्र में प्रकाशित कर दिया गया है। कैबिनेट की बैठक में यह प्रदेश के नगर पालिक निगमों के महापौर और नगर पालिकाओं के अध्यक्ष का निर्वाचन प्रत्यक्ष रूप से कराने का फैसला लिया गया था। कैबिनेट में हुए इस बड़े फैसले के बाद सरकार ने महापौर चुनाव के आरक्षण को लेकर राजपत्र में प्रकाशन कर दिया है। महापौर के आरक्षण को लेकर इन बिंदुओं पर सरकार ने संशोधन किया है।

आपको बता दे की कैबिनेट के फैसले के अनुसार, स्थानीय निकायों में आरक्षण की सीमा को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की जनसंख्या के अनुपात में 50 प्रतिशत तक कर दिया गया है। इस बदलाव से OBC वर्ग को अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा। हालांकि, यदि किसी निकाय में अनुसूचित जाति या जनजाति का आरक्षण 50 प्रतिशत या उससे अधिक है, तो OBC का आरक्षण उस निकाय में शून्य होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Police Transfer : 24 उप निरीक्षकों का तबादला,...

रायपुर। राज्य सरकार ने उप निरीक्षकों का तबादला किया है। 24 सब इंस्पेक्टर इधर से उधर हुए हैं। इसका आदेश पुलिस मुख्यालय ने जारी...

CG Crime : अमित के हत्यारों को उम्रकैद की...

कोरबा। जिले में 25 साल के युवक की फिरौती के इरादे से की गई हत्या के मामले में 3 आरोपियों को उम्रकैद की सजा...

हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की खोजबीन तेज, फरार आरोपियों की...

रायपुर। लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने अब इनाम की घोषणा कर दी है।...

भारतमाला प्रोजेक्ट : मुआवजा प्रकरण बनाने में गड़बड़ी, तत्कालीन...

बिलासपुर। भारतमाला परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण में गड़बड़ी सामने आई है। बिलासपुर के ग्राम ढेका में अधिग्रहित भूमि के मुआवजा प्रकरण में फर्जी...