छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में नाराजगी? आज सुबह अचानक दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव… चुनावी मामले पर होगी बैठक; सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों के संभावित नाम वायरल होने के बाद मचा है बवाल

  • पिछले दिनों टिकट बंटवारे को लेकर मचे घमासान की वजह से नाराजगी की आशंका
  • गुजरती और सिंधी समाज के लोगों ने ओम माथुर को लिखी चिट्ठी
  • विरोध में अनुज शर्मा का पुतला भी जलाया गया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची का इंतजार सब को है। इस लेकर हुए तनाव के बीच गुरुवार सुबह अचानक प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दिल्ली पहुंचे। चर्चा है कि छत्तीसगढ़ संगठन के कुछ और नेताओं को भी साव के साथ दिल्ली बुलाया गया है। केंद्रीय नेतृत्व अचानक चुनावी मामले पर एक बैठक करने जा रहा है। अरुण साव के यूं अचानक दिल्ली रवाना होने को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। खबर यह भी सामने आ रही है कि संगठन में पिछले दिनों टिकट बंटवारे को लेकर मचे घमासान की वजह से नाराजगी है। इस मामले पर चर्चा करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष साव को दिल्ली बुलाया गया।

सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों के संभावित नाम वायरल होने के बाद कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। गुजराती और सिंधी समाज के लोगों ने ओम माथुर को चिट्ठी लिखकर कह दिया कि हमारे समाज के लोगों को टिकट दिया जाए। धरसींवा से अनुज शर्मा और साजा से ईश्वर साहू जैसे लोगों के नाम सामने आने के बाद स्थानीय नेताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। विरोध में अनुज शर्मा का पुतला भी जलाया गया। इसके बाद विरोध करने वाले लोग प्रदेश स्तर के नेताओं से मुलाकात करने पहुंच गए और उनका घेराव कर दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...

सिंगापुर के निवेशकों को छत्तीसगढ़ आने का न्योता, सीएम...

सिंगापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन SING FORUM के मंच पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद किया और...

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...