वीर शहीद चुम्मन यादव की प्रतिमा भिलाई के हृदय स्थल में: विधायक देवेंद्र की पहल पर CM भूपेश ने किया था ऐलान…मेयर नीरज ने किया विजिट

भिलाई। नगर निगम भिलाई के हृदय स्थल में वीर शहीद चुम्मन यादव की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके लिए शहीद चुम्मन यादव की प्रतिमा बनाई जा रही है। बेहद ही सुंदर और आकर्षक प्रतिमा बनवाया जा रहा है। जिसका आज भिलाई के महापौर नीरज पाल ने निरीक्षण किया।

महापौर नीरज पाल ने बताया कि नगर निगम की ओर से शहर के हृदय स्थल पर शहीद वीर चुम्मन यादव की प्रतिमा लगाई जाएगी। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी घोषणा की थी। घोषणा के बाद से मूर्ति का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और मूर्तिकार मूर्ति को अंतिम रूप दे रहे हैं।

महापौर नीरज पाल ने बताया कि मूर्ति की स्थापना इसलिए की जा रही है ताकि भिलाईवासी और हमारे आने वाली पीढ़ी हमारे भिलाई के भारतमाता के इस वीर सपूत जिसने मातृ भूमि ने लिए अपनी प्राणों की आहूति दे दी उसकी कुरबानी को कभी भूल ना पाए। शहीद की शहादत को भिलाईवासी हमेशा याद रखे। साथ ही शहीद चुम्मन यादव की मूर्ति हमारे शहर के युवाओं में देश भक्ति जगाएगी।

इस प्रतिमा को देखकर हमारे युवा पीढ़ी को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्यों की याद दिलाता रहेगा। महापौर नीरज पाल ने बताया कि चुम्मन यादव कारगिल के युद्ध में दुष्मनों के छक्के छूड़ा दिए थे। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए जमकर दुष्मनों का सामना किया और अपने अंतिम सांसों तक लड़ते रहे और खुद काे कुरबान कर दिया।

वार्डवासियों की मांग होगी जल्द पूरी
शहीद चुम्मन यादव की मूर्ति लगाने के लिए की मांग वार्डवासियों ने की थी।सबसे पहले वार्डवासियों ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के समक्ष अपनी बात रखी थी। तब विधायक देवेंद्र यादव ने आश्वासन दिया था कि वे जल्द पहल करेंगे। इसके बाद जब सीएम भूपेश बघेल भिलाई आए तब वार्डवासियों की मांग को विधायक देवेंद्र यादव ने बड़ी ही जिम्मेदारी के साथ रखा और मांग की। जिस पर स्वयं सीएम श्री भूपेश बघेल ने मंच से घोषणा की थी कि शहीद की शहादत को कभी भूलाया नहीं जा सकता है और जल्द ही उनके सम्मान में एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा स्थापित होने से एक ओर जहां वार्डवासियों की

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला: विधायक संगीता सिन्हा बनीं...

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। पार्टी आलाकमान ने प्रदेश महिला कांग्रेस के नेतृत्व...