CG – हैवान बना सौतेला बाप! 13 साल की मासूम बच्ची को बनाया हवस का शिकार… मां के घर छोड़कर जाने के बाद लगातार करता रहा शारारिक शोषण… पीड़िता ने घटना के 6 साल बाद किया खुलासा

CG

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ सौतेले पिता के द्वारा दरिंदगी किये जाने का मामला सामने आया है। बेटी को हवस का शिकार बनाने वाले पिता की शर्मनाक करतूत से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची के नाबालिग रहने के दौरान ही मां उसे छोड़कर चली गयी थी। जिसके बाद से उसका सौतेला पिता डरा धमका कर उसे हवस का शिकार बनाता रहा। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

टीआई अभय बैस ने बताया कि, 19 वर्षीय युवती ने अपने सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की है। उसने बताया कि जब वह 13 साल की थी तब से उसके पिता उसका शोषण कर रहा है। पिता ने उसके साथ रेप किया, जिसके बाद से शारीरिक शोषण करता रहा।

दरअसल, लड़की जब छोटी थी, तब उसकी मां ने पहले पिता को छोड़ दिया। जिसके बाद दूसरे पिता के साथ संबंध बनाकर साथ रहने लगी। बच्ची भी अपनी मां व सौतेले पिता के साथ रह रही थी।

इस दौरान जब बेटी बड़ी हुई, तब सौतेले पिता की नीयत बिगड़ गई। वह उसकी मां की अनुपस्थिति में बेटी के साथ गंदी हरकतें करने लगा। डर के कारण बेटी अपनी मां को भी आप बीती नहीं बता सकी। वह धीरे-धीरे बड़ी हुई, तब उसके पिता ने रेप किया। साथ ही उसे धमकी भी दी। इसके बाद उसके पिता को खुली छूट सी मिल गई और वह शारीरिक शोषण करने लगा। वह डरी-सहमी सब कुछ सहती रही।

युवती ने बताया कि दो साल पहले उसकी मां दूसरे प्रदेश में काम करने चली गई। इस दौरान युवती भी बड़ी होने पर पिता की हरकतों से तंग आकर घर छोड़ दी। जिसके बाद रायपुर में रहकर प्राइवेट काम करने लगी। चली गई। इधर, बालिग होने पर युवती भी दूसरे शहर में काम करने लगी। तब उसने अपने पिता के डर की वजह से मोबाइल नंबर भी नहीं दिया था।

इसके बाद भी उसके पिता ने किसी तरह मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। जिसके बाद वह फिर से उसे परेशान करने लगा। उसकी हरकतों से तंग आकर युवती ने मामले की शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Breaking: सुपेला संडे मार्केट में लगी भीषण आग, कई...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला स्थित सन्डे मार्केट में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई है। आग की चपेट में आने...

CG News : विधवा महिला के साथ रंगरेलिया मना...

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में घर घुसकर विधवा महिला के साथ रंगरेलिया मनाते कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष को रंगे हाथों पकड़कर उसकी पिटाई का...

बकरी को बचाने के चक्कर में पलटी पिकअप, 15...

डोंगरगढ़। छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पिकअप पर करीब 30 लोग...

लाल आतंक का हो रहा अंत, नक्सलवाद अब अपनी...

रायपुर। बस्तर में लगातार सुरक्षा बलों को सफलता मिल रही। सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा है कि सुरक्षाबल के वीर जवान कठिन...

ट्रेंडिंग