CG – रॉन्ग साइड से आने पर टोका… विवाद पर इनोवा से कुचलकर युवक की कर दी हत्या… 5 आरोपी गिरफ्तार

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केंद्री में 15 जनवरी की दोपहर मोनफोर्ट स्कूल के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान कैलाश तिवारी के रूप में हुई, जिसके बाद उसके भाई कौशल तिवारी की रिपोर्ट पर बिना नंबर मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि कैलाश तिवारी अपने दोस्तों के साथ एक्टिवा का पेट्रोल खत्म हो जाने के कारण वाहन को पैदल धक्का देते हुए पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। इसी दौरान एनएच-30 पर अभनपुर की ओर गलत दिशा से आ रही इनोवा कार ने पीछे से एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस पर कैलाश और उसके साथियों ने वाहन चालक को सही तरीके से गाड़ी चलाने की बात कही, जिस पर विवाद बढ़ गया।

बताया गया कि इनोवा सवार कुछ दूरी पर गाड़ी रोककर उतरे और गाली-गलौच करते हुए हाथ-मुक्कों व ठोस वस्तु से मारपीट शुरू कर दी। झगड़े के दौरान कैलाश के साथ मौजूद अजय ने आत्मरक्षा में चाकू निकाल लिया, जिससे डरकर कार सवार कुछ लोग मौके से भाग गए। कुछ देर बाद दो-तीन लोग फिर वापस आए और विवाद दोबारा शुरू हो गया। इस मारपीट में हेमंत साहू को सिर और हाथ में चोटें आईं।

स्थिति और बिगड़ने पर कैलाश और उसके दोस्तों ने फिर से आत्मरक्षा में चाकू का इस्तेमाल किया, जिससे कुछ लोगों को चोटें आईं। इसी दौरान जब सभी आरोपी अपनी कार में बैठकर भागने लगे, तब कैलाश ने कार के सामने आकर उसे रोकने की कोशिश की। आरोप है कि इनोवा चालक डिलेश मंडावी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की नीयत से कार को कैलाश के ऊपर चढ़ा दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में डिलेश मंडावी, लिलेश सेन, चंद्रशेखर साहू, दुर्गेश साहू, मनीष साहू और अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त इनोवा कार क्रमांक CG 04 NF 8602 को जब्त कर लिया गया है।

विवेचना पूरी होने के बाद पांच आरोपियों को 17 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले के दो आरोपी चंदन यादव और रितेश उर्फ रिंकू साहू फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...