CG में बदला मौसम: प्रदेश के कई हिस्सों में फिर आंधी-तूफान… दुर्ग, रायपुर सहित कई जिलों में गिरे पेड़… आकाशीय बिजली गिरने से शिक्षक की मौत

Storm again in many parts of the state

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर, दुर्ग सहित कई हिस्सों में आज फिर मौसम बदलने के बाद तेज आंधी और बारिश हुई। वहीं अंबिकापुर जिला में बारिश में फंसे एक शिक्षक पर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गयी है। वहीं कई स्थानों पर तेज आंधी और तूफान से पेड़ गिर गये,जिससे वि़द्युत व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो गयी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन यानी 6 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा। रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर समेत कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में ओले भी गिरे।

बताया जा रहा है कि सरगुजा के मैनपाठ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुनकुरी के माध्यमिक शाला में शिक्षक हरीश कुमार की पोस्टिंग थी। आज दोपहर के वक्त हरीश कुमार तेज बारिश और हवा चलने पर ग्राम रजौटी के पास रूक गए थे।

इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने पर शिक्षक उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल शिक्षक को उपचार के लिए सीतापुर अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग में शोक व्याप्त हो गया है। आपको बता दे मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन यानी 6 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...