छत्तीसगढ़ में फिर आंधी-बारिश का अलर्ट : गर्मी से मिलेगी राहत, प्रदेश में दुर्ग सबसे ज्यादा गर्म, जानिए आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम…

रायपुर। प्रदेश के कई जिलों में तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है. बुधवार को दुर्ग जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा. यहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच लोगों के लिए एक राहत भरी खबर निकलकर सामने आ रही है. गुरुवार यानी आज फिर मौसम में बदलाव हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बस्तर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर, बस्तर, कोंडागांव, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, बलौदा बाजार, और बलरामपुर के कुछ स्थानों में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने और ओले गिरने की संभावना है. रायपुर में दिन का पारा 39 डिग्री और रात का तापमान 25 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है. बुधवार को दिन का तापमान 39 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा. यह भी औसत से 1.2 डिग्री कम था.

बिलासपुर में अधिकतम तापमान 4 डिग्री कम

बुधवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 4.1 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. रात का तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री कम रहा. बुधवार को दुर्ग जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा. यहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. हालांकि यह नॉर्मल टेम्प्रेचर से 2.6 डिग्री कम था. वहीं न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री रहा जो औसत से 4.1 डिग्री कम था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...