CG में छात्रा बनी मां: पोटा केबिन में पढ़ाई कर रही छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, विभाग ने हास्टल अधीक्षिका को किया निलंबित

CG में छात्रा बनी मां

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक शासकीय हाॅस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है। जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पेट दर्द की शिकायत के बाद छात्रा को हाॅस्टल से अस्पताल ले जाया गया था जहां छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया।

जानकारी के मुताबिक गंगालूर इलाके के पोटा केबिन हाई स्कूल छात्रावास में 12 की छात्रा को अचानक देर रात पेट में दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें गंगालूर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां डाॅक्टरों ने जब उनकी जांच की तो वह गर्भवती थी। जिसके कुछ देर बाद छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया। इधर मामले की जानकारी मिलते ही विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने पोटा केबिन की अधीक्षिका अंशु मिंज को निलंबित कर दिया है। छात्रावास में रहते हुए छात्रा के मां बन जाने को जिला शिक्षा अधिकारी ने अधीक्षिका द्वारा काम में लापरवाही माना है।

इस मामले में छात्रावास प्रबंधन ने कहा था कि, छात्रा का गांव के ही एक लड़के के साथ पिछले 3 सालों से प्रेम संबंध चल रहा है। यह बात छात्रा और उक्त युवक दोनो के घरवालों को भी पता है। वे दोनो का विवाह भी इस साल करने वाले थे। वहीं दूसरी ओर जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने इस मामले को प्रबंधन की लापरवाही बताया था। उन्होंने जांच के बाद कार्यवाही की बात भी कही थी। अब चंद घंटों में ही जांच भी हो गई और एक्शन भी ले लिया गया है। अधीक्षिका निलंबित कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...