CG में छात्र ने किया सुसाइड: स्कूल के टॉयलेट में मां की साड़ी को फंदा बना कर लटक गया 9वीं क्लास का स्टूडेंट… स्कूल आया, पर क्लास नहीं किया था अटेंड

CG

डेस्क। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां के रूद्री स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में नौवीं क्लास के एक छात्र ने स्कूल परिसर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. छात्र ने स्कूल परिसर में बने शौचालय के अंदर फांसी लगाई है. जैसे ही ये बात बाहर आई हड़कंप मच गया. आनन-फानन में छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चौंकाने वाली बात ये है कि उसने जिस कपड़े से फांसी लगाई वो किसी और की नहीं बल्कि उसकी मम्मी की साड़ी ही थी. स्कूल के प्राचार्य के मुताबिक समीर उसे साथ ही लेकर आया था.छात्र ने फांसी क्यों लगाई इसकी वजह अज्ञात है.

छात्र का नाम समीर साहू और वो भोयाना गांव का रहने वाला था. उसकी उम्र 15 साल बताई जा रही है. सुबह वो समय पर अपनी साइकिल से स्कूल पहुंचा था. स्कूल परिसर में साइकिल खड़ा करने के बाद वो क्लास में नहीं गया. वो हाजिरी के समय भी अनुपस्थित रहा. शुरु में इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया. बाद में जब स्कूल के ही एक शिक्षक शौचालय के लिए गए तो देखा कि उसका दरवाजा अंदर से बंद था. थोड़ी देर के बाद जब वे फिर से शौचालय में गया तो देखा वो दरवाजा अब भी बंद है. दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उन्हें शक हुआ. उन्होंने तुरंत ही दूसरे स्टॉफ को मामले की सूचना दी. मौके पर स्कूल के प्राचार्य रामकुमार साहू भी पहुंचे. जिसके बाद स्कूल स्टॉफ की सहायता से दरवाजा तोड़ा गया. जिसके बाद पता चला की समीर साहू ने अंदर फांसी लगा ली है. तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई और एंबुलेंस को बुलाया गया. मौके में पहुंची पुलिस ने छात्र को फंदे से नीचे उतरा और जांच की कराई.

स्कूल के प्राचार्य के मुताबिक समीर ने इसी साल स्कूल में नौवीं कक्षा में एडमिशन लिया था. वो हमेशा से गुमशुम रहता था. वो क्लास में भी किसी से बात नहीं करता था. यहां तक की लंच के समय भी वो अकेले ही अपना खाना खाता था. किसी और छात्र से दोस्ती करने से भी वो कतराता था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...