छत्तीसगढ़: छात्रा ने की सुसाइड: BA की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… सभी के साथ खाना खाकर सोयी थी लड़की सुबह मिली लाश

जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में बीए की छात्रा का आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना जांजगीर के अकलतरा धाना क्षेत्र के परसाही बाना गांव की है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि मौत की असल वजह सबके सामने आ सके।

जानकारी के मुताबिक परसाही बाना गांव की रहने वाली 23 वर्षीय सत्यभामा ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर में पढ़ती थी। मंगलवार की देर रात छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, सहिता लाल बघेल, गांव में ईंट भट्ठा लगाया है और वहां रात में 9 बजे तक सभी ने काम किया। फिर खाना खाकर सो गए। सुबह देखा कि 23 साल की बेटी सत्यभामा ने फांसी लगा ली है। ‘

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG ट्रांसफर: कई अधिकारियों के हुए तबादले, GAD ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालय के चार अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है। देखिए सूची...

CBSE बोर्ड रिजल्ट: 10वीं में लावण्या ने हासिल की...

भिलाई। सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया। जिसमें दुर्ग जिले की बेटी लावण्या यादव ने 10वीं...

साय कैबिनेट ब्रेकिंग: विष्णुदेव मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म… बैठक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमे कई फैसले लिए...

रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर सुसाइड केस : पति का था...

बिलासपुर. रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी के आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि...

ट्रेंडिंग