CG – बर्थडे गिफ्ट के रूप में मिली मौत: सहेली के साथ कोचिंग के लिए निकली थी छात्रा, स्कॉर्पियों ने कुचला… इधर बर्थडे-केक काटने सहेलियां करती रही इंतजार, उधर घर पहुंचा शव

Student had gone for coaching with her friend, was crushed by a Scorpio

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में जन्मदिन की खुशियों को मातम में बदल दिया। ग्राम रिस्दा की रहने वाली एक होनहार छात्रा नवरत्ना को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब नवरत्ना अपनी सहेली के साथ कोचिंग जाने के लिए पैदल निकली थी।

मिली जानकारी के मुताबिक नवरत्ना नोरगे (21 साल) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उसकी सहेली को मामूली चोटें आईं। घटना वाले दिन नवरत्ना का बर्थडे था। उसकी सहेलियां कोचिंग में केक के साथ उसका इंतजार कर रही थीं। हादसे की खबर मिलते ही वे सभी घटनास्थल पर पहुंच गईं। छात्रा कोचिंग इंस्टीट्यूट में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

मस्तूरी क्षेत्र के रिस्दा निवासी जीवन लाल नोरगे पेशे से किसान हैं। उनकी बेटी नवरत्ना नोरगे (21) कॉलेज छात्रा थी। इसके साथ ही वह गांव के ही कोचिंग इंस्टीट्यूट में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। जैसे ही नवरत्ना के सड़क हादसे का शिकार होने की जानकारी उसके परिवार वालों को हुई उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया और घर में चल रही बर्थडे की तैयारियां मातम में बदल गईं। सहेली वर्षा ने बताया कि नवरत्ना पढ़ने में तेज थी। हादसे की सूचना के बाद उसके स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए।

नवरत्ना के परिवार वालों को एकाएक हादसे पर भरोसा नहीं हो रहा था। जैसे ही परिवार के लोगों ने उसकी लाश देखी फूट फूटकर रो पड़े। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला। जानकारी के मुताबिक, हादसा​​​​​​ रिस्दा रोड पर हुआ। बताया जा रहा है स्कॉर्पियों जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला की तरफ से आ रही थी। घटना के बाद ड्राइवर भाग गया। घटना के बाद किसी ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। तब डायल 112 की टीम उसे अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...