भिलाई में छात्रा से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर वसूले 9.50 लाख, FIR दर्ज

दुर्ग। भिलाई में बीबीए की छात्रा को CFA कोर्स में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर उससे लाखों रुपये की वसूली करने का मामला सामने आया है। यह मामला दुर्ग जिले के सुपेला थाना अंतर्गत स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दीपक ठाकुर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में भी जुटी है।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने खुद को प्रभावशाली पहचान वाला बताकर उसे अपने जाल में फंसाया। होटल में बुलाकर उसकी मर्जी के खिलाफ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए गए और इसी दौरान उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए गए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर डराया गया।

पीड़िता ने बताया कि वह भिलाई के एक कॉलेज में बीबीए की छात्रा है। बीबीए सेमेस्टर परीक्षा देने के लिए जब वह इंजीनियरिंग कॉलेज भिलाई गई थी, तभी उसकी मुलाकात एक युवती से हुई। उसी युवती ने उसे अपने मुंहबोले भाई दीपक ठाकुर से मिलवाया और कहा कि उसकी कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में पहचान है, जहां CFA कोर्स में आसानी से एडमिशन हो सकता है।

इसके बाद आरोपी से मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई। 9 अगस्त 2025 को आरोपी ने उसे भिलाई के होटल लैंडमार्क में CFA कोर्स का फॉर्म भरवाने के बहाने बुलाया। होटल पहुंचते ही आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

पीड़िता का आरोप है कि 1 नवंबर 2025 को भी धमकी देकर उसे दोबारा उसी होटल में बुलाया गया, जहां फिर से दुष्कर्म किया गया। इसके साथ ही CFA कोर्स में एडमिशन दिलाने के नाम पर उससे बड़ी रकम मांगी गई।

पीड़िता के अनुसार उसने 7.50 लाख रुपये नगद आरोपी को दिए। इसके बाद भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए गए। इस तरह आरोपी ने कुल 9.50 लाख रुपये की वसूली की।

मामले की शिकायत मिलने के बाद 16 दिसंबर को सुपेला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(एम) और 308(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश के साथ-साथ अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...