CG – ब्‍लैकमेलिंग और अव्‍यव्‍स्‍थाओं के विरोध में छात्राएं ने किया प्रदर्शन… बोलीं- वार्डन हमारी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर रखी हैं… इधर मैडम ने बच्चों को दे दी धमकी, कहने लगी – सबको जेल भेज दूंगी

CG

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी यानी बिलासपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां में छात्राओं ने चक्काजाम किया और प्रदर्शन किया। छात्राओं का कहना है कि, हॉस्टल वार्डन ने उनकी आपत्तिजनक वीडियो बनाया है और वायरल करने की धमकी दे रही हैं। इसके अलावा छात्राओं ने अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लिखित में दर्ज कराई है। वहीं इस आंदोलन को खत्म कराने पहुंची तहसीलदार पर भी जेल भेजने की धमकी का आरोप लगाया गया है। घंटेभर तक चले प्रदर्शन को समझाइश के बाद शांत कराया गया। इधर, अब छात्राओं को तहसीदार की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो छात्राओं से कह रहीं हैं कि एक बार लिखकर देंगी तो सभी जेल चली जाएंगी। पूरा मामला पचपेड़ी हायरसेकेण्डरी स्कूल का है।

आपको बता दें कि हाल ही में राजनांदगांव में शिक्षक की मांग लेकर पहुंची छात्राओं को DEO (जिला शिक्षा अधिकारी) ने जेल भेजने की धमकी दी थी, जिसके बाद राज्य शासन ने DEO अभय जायसवाल को हटा दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के मस्तूरी स्थित पचपेड़ी के 100 सीटर कन्या छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर सड़क जाम कर दिया है। इसके चलते बिलासपुर, मस्तूरी बलौदाबाजार मार्ग में वाहनों की लंबी कतार लग गई है। जिससे मुख्यमार्ग घंटों बाधित रहा। वहीं छात्राओं का आरोप है कि, हॉस्टल में उन्हें गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जिसके कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनकी प्रमुख मांगों में मेनू के आधार पर गर्म और ताजा भोजन, खेल सामग्री, प्रशासन सामग्री, कम्प्यूटर और लाइब्रेरी, पीने के लिए साफ और नहाने के लिए पर्याप्त पानी, सेनेटरी सामग्री जैसी सुविधा शामिल हैं।

छात्राओं ने यह भी शिकायत की है कि, उन्हें एक्सपायरी भोजन और नाश्ता दिया जा रहा है, जिससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। इसके अलावा छात्राओं ने बताया कि, आरएसएम कंपनी के सौंदर्य प्रसाधन का उपयोग कराया जा रहा है, जो गुणवत्ता में खराब है। छात्राओं की मांग है कि उन्हें अच्छी कंपनियों का सामान मिले और मेन्यू के अनुसार भोजन प्रदान किया जाए।

गौरतलब है कि, इस 22 सूत्रीय मांगों में पचपेड़ी स्थित राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन छात्रावास की छात्राओं ने हॉस्टल की अधीक्षिका पर बच्चियों के नग्नअवस्था में वीडियो शूट करने का गंभीर आरोप लगाया है। छात्राओं की नग्न वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे हॉस्टल का काम भी करवाती है। इसी मामले में छात्राएं प्रदर्शन कर रही है।

इस संबंध में जिला समग्र शिक्षा मिशन के ADPO डॉ अनिल तिवारी ने कहा कि, छात्राओं का चक्काजाम खत्म करा दिया गया है। उनकी 22 सूत्रीय मांगों के अधिकांश समस्याओं का निराकरण मौके पर ही करा दिया गया है। इसके अलावा कुछ गंभीर आरोप हैं, उन पर जांच कमेटी जांच कर रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं छात्राओं ने हॉस्टल की अधीक्षिका को तत्काल हटाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...

भिलाई बचाओ पदयात्रा : अंतिम दिन कांग्रेसियों को राजभवन...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) और भिलाई टाउनशिप को बचाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई द्वारा निकाली गई चार दिवसीय पदयात्रा बुधवार...